2024 के अंत तक बिहार को मिलेगा खूबसूरत एक्सप्रेस-वे का तोहफा। आमस से औरंगाबाद के पास दरभंगा तक बनने वाला यह करीब 199 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे होगा जो 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा। कुल निर्माण लागत 6927 करोड़ होगी। वर्तमान में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।
जनता ने चुनी विकास की धारा
— Nitin Nabin (@NitinNabin) May 19, 2022
निरंतर आगे बढ़ता बिहार हमारा#हमारा_बिहार_आत्मनिर्भर_बिहार#PragatiKaHighway pic.twitter.com/796ZiEuHkk
सड़क निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने मई 2022 तक 70 प्रतिशत मुआवजा देने का लक्ष्य रखा है। यह सड़क गोपालगंज-किशनंज एनएच को स्वर्णिम चतुर्भुज मोहनिया-डोभी एनएच से जोड़ेगी। इसके साथ ही यह झारखंड सीमा को नेपाल सीमा से भी जोड़ेगा।

चार चरणों में होगा निर्माण
आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण चार चरणों में किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने राशि मंजूर कर दी है। प्रथम चरण में 1390 करोड़ के बजट से अमाशिवरामपुर खण्ड का निर्माण किया जायेगा. दूसरे चरण में शिवरामपुर-रामनगर खंड का निर्माण किया जाएगा जो 54.30 किलोमीटर लंबा होगा। इसके लिए सरकार की ओर से 1494.31 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। तीसरे चरण में 1857 करोड़ खर्च होंगे जो समस्तीपुर कल्याणपुर से दरभंगा बलभद्रपुर तक होंगे। तीसरे चरण की सड़क की लंबाई 45 किलोमीटर होगी। इस खूबसूरत एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार का सीधा जुड़ाव हो जाएगा।काल्पनिक तस्वीर।