IAS Arpit Gupta Education: अर्पित गुप्ता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल से पूरी की है। फिर आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद ही उन्होंने फाइनेंशियल मार्केट एनालिस्ट के रूप मे नौकरी शुरू कर दी थी। हालांकि, केवल 3 महीने तक काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और फिर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का मन बना लिया।

UPSC Topper Arpit Gupta: दूसरे ही प्रयास में मिली सफलता

अर्पित ने सिविल सेवा परीक्षा के दो अटेंप्ट्स दिए थे। साल 2020 के अपने पहले प्रयास में ही उन्होंने प्रीलिम्स क्लियर कर लिया था। यूपीएससी मेन्स परीक्षा के दौरान उन्हें निमोनिया हो गया था। हालांकि, बीमार होने के बावजूद भी अर्पित ने यह परीक्षा दी लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में ही दूसरा अटेम्प्ट दिया। इस बार अर्पित की मेहनत रंग लाई और उन्होंने 54वीं रैंक के साथ परीक्षा पास की। बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा में अर्पित का ऑप्शनल सब्जेक्ट मैथमेटिक्स था और उन्होंने कोचिंग करने की जगह सेल्फ स्टडी की थी। ‌

Arpit Gupta Success Story: अर्पित की सलाह

अर्पित का कहना है कि किसी भी विषय को कवर करने के लिए सबसे पहले बुनियादी किताबें पढ़ें। फिर पिछले साल के पेपर में पूछे गए सवालों को देखें और पैटर्न को ध्यान में रखते हुए दोबारा किताब पढें। इस बार जरूरी चीजों को हाईलाइट भी करते चलें। इन टॉपिक्स को रिवाइज करते रहें और इसके साथ ही आप सेक्शनल टेस्ट भी दे सकते हैं। वहीं, करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए अखबार जरूर पढ़ें। इससे तात्कालिक मुद्दों की अच्छी जानकारी होगी।

Arpit Gupta UPSC CCE Strategy: अच्छे मन से करें पढ़ाई

अर्पित का मानना है कि सोशल मीडिया के लिए एक निश्चित समय ही देना चाहिए। अगर तैयारी के दौरान उलझन हो तो जो आपको पसंद हो उसके लिए थोड़ा समय भी निकालें। अगर अच्छे मन से पढ़ाई करेंगे तो चीजें बेहतर समझ आएंगी।