बिहार में रोड और हाई वे का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। आपको बता दूँ की इन हाई वे का निर्माण से बिहार के कई ज़िलों को लाभ मिलने वाला है। केन्द्र सरकार ने सूबे की 2468 करोड़ रुपए की नेशनल हाईवे की 8 योजनाएं बनाने की हरी झंडी दी है। इसी साल इन योजनाओं पर काम शुरू हो जाएंगे।

आपको बता दूँ की इस हाई वे का बिहार के कई ज़िलों में बनने वाला है जिसमे बिहार का गया, वैशाली, बक्सर, जमुई, शेखपुरा, बांका, कटिहार समेत राज्य के कई जिलों को सीधा फायदा मिलेगा। वही जिन जिन हाई वे का निर्माण का रास्ता साफ़ हुआ है जिसका लीगत नीच दिया गया है।

वहीं वैशाली जिले में सरायगढ़-लालगंज-गणपतगंज (एनएच-327एडी) के बीच 11 किलोमीटर हाईवे निर्माण पर 92 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जमुई जिले में चकाई से सरवन (एनएच-333सी) 16 किलोमीटर लंबी नेशनल हाईवे के निर्माण पर 120 करोड़ खर्च करने की योजना है। वहीं चौसा से बक्सर (एनएच-319ए) के बीच 21 किलोमीटर हाईवे निर्माण पर 1060 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

इसके साथ साथ आपको बता दूँ की कई बाईपास का निर्माण निर्माण का रास्ता साफ़ हुआ है जिसमे बिहार के कटिहार, जंदाहा, शेखपुरा, जमुई, खैरा, सिकंदरा, कटोरिया, लखपुरा, बांका, पंजवारा में बनेगा बाईपास शामिल है।

कटोरिया, लखपुरा, बांका और पंजवारा में बाईपास (कुल लंबाई- 14.35 किमी.) का निर्माण 479 करोड़ से किया जा रहा है। कटिहार बाईपास (लंबाई- 5 किमी.) की लागत 233 करोड़ तय की गई है। वहीं वैशाली जिले में जंदाहा बाईपास (लंबाई- 5 किमी.) बनाने पर 48 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। ये सभी योजनाएं इसी वर्ष शुरू होने की पूरी संभावना है।