धार्मिक दृष्टिकोण से रविवार का दिन अपने बिगड़े हुए कार्यों को सफल बनाने के लिए सर्वोत्तम माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य देव को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से और उनसे अपने मन बात कहने से सभी कार्य सफल हो जाते हैं और भक्तों के जीवन में खुशियां आ जाती हैं। रविवार के दिन कुछ उपायों का पालन करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को धन, ज्ञान, ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आइए रविवार उपाय में जानते हैं किन-किन कार्यों से होते हैं भगवान सूर्य देव प्रसन्न। 

सूर्य देव को अर्घ्य अवश्य दें (Surya Dev Sunday Upay)

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें स्नान-ध्यान के बाद नितदिन अर्घ्य देना जरूरी है। रविवार के दिन इस क्रिया का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। अर्घ्य देते समय ‘ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्याय नमः’ इस मंत्र का जाप जरूर करें अन्यथा 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।

चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं 

रविवार के दिन मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से कार्य सफल होते हैं। साथ ही इस दिन लाल रंग का कपड़ा पहनने से शुभ फल प्राप्त होता है।

घी का दीपक इस प्रकार जलाएं (Sunday Upay)

देसी घी को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है इसलिए रविवार के दिन दरवाजे के बाहर घी के दो दीपक जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन व ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती हैं।

इन चीजों का करें दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार के दिन कुछ चीजों का दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और सभी अटके हुए कार्य पूर्ण हो जाते हैं। इस दिन मंदिर में या किसी जरूरतमंद को गुड़, दूध, चावल, और कपड़े का दान करें। कपड़े दान करते समय इस बात का ध्यान रहे कि वह मैले ना हों।