बिहार के नालंदा का रहने वाला 11 वर्षीय सोनू कुमार सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। सोनू कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर कहा था कि ‘सरकार उनकी पढ़ाई में मदद करें, क्योंकि उनके पिता पढ़ाई के पैसे नहीं देते हैं और शराब पी जाते हैं।’ इस वीडियो के वायरल होने के बाद रातों-रात सोनू कुमार मीडिया में छा गए हैं। अब तक कई बड़े मीडिया हाउस ने उनका इंटरव्यू किया है। हालांकि अब कहा जा रहा है कि सोनू सूद ने सोनू कुमार का बिहार के स्कूल में एडमिशन करवा दिया है। अब बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर ने सोनू कुमार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

खान सर ने कहा- ‘सोनू, बहुत तेज है….’

पटना के खान सर ने कहा कि सोनू बहुत आगे जाएगा और उसक भविष्य उज्जवल है। यू-ट्यूब पर सामने आए एक वीडियो में खान सर कहते हैं, ”हरनौत का लड़का सोनू, बहुत तेज है वो भी। उसको मीडया वाले तंग कर दिए हैं सब। बेचारा छोटा है यार…। उसका एडमिशन हो गया है बिहटा में, सोनू सूद ने बिहटा में एडमिशन करवा दिया है। लड़का छोटा या बड़े से मतलब नहीं है, शिक्षा सबसे जरूरी है। वो लड़का कितना बेहतरीन है। सीधे क्या कह रहा है, हमको क्या चाहिए, हमको शिक्षा चाहिए। शिक्षा जरूरी होती है।”

‘IAS से भी आगे सोनू कुमार…’

वीडियो में सोनू कुमार आगे कहते हैं, ”जरूरी नहीं की आप आईएएस बनकर ही कर सके। लोग सीमित होकर देख रहे हैं कि लड़का आईएएस बनेगा…लेकिन हमसे कोई पूछे तो हम कहेंगे कि आईएएस से भी आगे जाएगा। एपीजे अब्दूल कलाम आईएएस नहीं थे, होमी जहांगीर भाभा आईएएस नहीं थे, विक्रम सारा भाई आईएएस नहीं थे, वरियज कुरियन आईएएस नहीं थे, हिन्दुस्तान में जितने भी महान काम हुए, किसी आईएएस ने नहीं किए हैं।”

‘सोनू को सीमित ना किया जाए….’

खान सर ने कहा, ”इसलिए उस लड़के (सोनू ) को सीमित ना किया जाए। वो आगे जाएगा, उससे भी आगे। अभी वो बच्चा है, उसको लग रहा है यहीं तक है दुनिया लेकिन ना आगे जाएगा वो बहुत आगे जाएगा।”