हिंदू धर्म में सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना अति उत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि व धन आगमन होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत, सुख-समृद्धि का अभाव नहीं होता है। अगर आपके हाथ में धन नहीं टिकता या आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करने जाहिए। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

  1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण पाठ करना चाहिए। पाठ पूरा होने के बाद खीर का भोग मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए।
  2. मां लक्ष्मी को लाल और सफेद रंग अति प्रिय है। ऐसे में मां लक्ष्मी की पूजा करते समय लाल वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
  3. श्री सूक्त का पाठ- शुक्रवार की शाम को माता लक्ष्मी के श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा कनकधरा स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
  1. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, चुनरी, चूड़िया सहित अन्य सोलह श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पति की आयु लंबी होती है। सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
  2. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के नाम का दीपक जलाते समय रुई के बदले कलावा की बत्ती बनाकर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  3. धन-संपदा में बढ़ोतरी के लिए शुक्रवार के दिन पांच लाल रंग के फूल को लेकर माता लक्ष्मी का ध्यान करें। फिर इन्हें अलमारी या तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।