खबर जापान की है जहाँ की राजकुमारी Mako को अपने कॉलेज के दोस्त, Kei Komuro से प्यार हो गया, पर जब उन्होंने शादी करनी चाही तो घर वाले तैयार ही नहीं हुए | आपको बता दें की जापानी राजघराने की परंपरा के तहत एक राजकुमारी को आम युवक से शादी करने की अनुमति नहीं है | वहीं मर्दों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है | इस विवाह के कारण अब माको शाही परिवार की सभी महिला सदस्यों को मिलने वाला अपना शाही दर्जा खो देंगी |

इन दोनों की सगाई 2017 में ही हो गयी थी मगर आर्थिक अनबन के कारन उनकी शादी अबतक टाल दी गयी | उन्हें 15 crore yen (लगभग 10 crore रुपये ) जुर्माने के तौर पर देना पड़ा है तब जाकर इस शादी को 26 अक्टूबर को होने की अनुमति मिली है | उन्होंने कहा है की वो शादी के बाद अमेरिका में बसने के लिए जाएंगी |