25 करोड़ का कैश रखकर रोज नोटों की पूजा करनेवाली आईएएस पूजा सिंघल के शुरुआती जीवन के बारे में जानेंगे तो दंग रह जायेंगे। खासकर उनकी पढ़ाई लिखाई को लेकर। जानकर हैरत होगी कि जिस पूजा सिंघल पर ED का शिकंजा कस रहा है उसके नाम आज भी देश में 21 साल और सात दिन की उम्र में आईएएस कैडर में प्रवेश करने वाली सबसे कम उम्र की होने का लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स है। पूजा पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं हैं। देहरादून में जन्मी पूजा सिंघल ने गढ़वाल विश्वविद्यालय, देहरादून से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और अपने पहले प्रयास में आईएएस परीक्षा पास की। वह अपने स्कूल के दिनों से लेकर विश्वविद्यालय की परीक्षा तक टॉपर ही रहीं। पूजा एक उल्लेखनीय अकादमिक ट्रैक रिकॉर्ड रखती हैं।

2000 बैच की इस आईएएस अधिकारी को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) का निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया था। और इस पोस्टिंग के दौरान पूजा सिंघल ने रिम्स में दृश्यमान परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह वही समय था जब वे अभिषेक झा से पहली बार मिलीं थीं। हालांकि उनकी दोस्ती बरकरार रही और वो राहुल पुरवार की पत्नी बनीं। बाद में आईएएस राहुल पुरवार से तलाक होने के बाद उन्होंने अभिषेक झा से शादी की। अभिषेक की भी यह दूसरी शादी थी। अभिषेक का रिम्स के प्रवेश द्वार पर पल्स नाम का जांच घर चलता था, जो आज भी भी चलता है। शादी के बाद अभिषेक ने 200 बेड का शानदार पल्स हॉस्पिटल रांची के रिम्स के ठीक बगल में ही खोला। एक ऐसी जगह, जहां इसका बाजार मूल्य करीब 50 करोड़ आंका जा सकता है।

हालांकि नौकरी के कुछ वर्षों के बाद ही स्कॉलर पूजा सिंघल की इमेज आम लोगों में चकलाचूर होने लगी। खासकर जब यह पल्स हॉसपिटल बना तो स्कॉलर पूजा सिंघल भ्रष्ट अफसरों के तौर पर मानी जाने लगी। आम लोगों में यह धारणा पैठ कर गई कि पूजा भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गई है। यहां दीगर यह है कि रिम्स में पोस्टिंग के दिनों से पहले, सिंघल हजारीबाग और महेंद्रपुर अनुमंडल में एसडीओ के रूप में तैनात थीं।

हजारीबाग के एसडीओ के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विभिन्न गोदामों पर सफलतापूर्वक छापेमारी की और झारखंड शिक्षा परियोजना के लिए किताबें जब्त कीं, जो अवैध रूप से बेची जा रही थीं। सिंघल ने राज्य में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों पर डेटा एकत्र करने के लिए पहली बार झारखंड में विकलांग सर्वेक्षण भी किया। उनकी शुरुआती इमेज बेहद सख्त अफसर की थी। लेकिन आज उनकी इमेज पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। अब तो जेल जाने की नौबत है। ससुर पहले ही पकड़ लिये गये हैं। अब पति और उनकी गिरफतारी की तैयारी है।