वीरपुर (सुपौल) : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों से पहले और बाद में सीएम नीतीश कुमार ने खुद को सीएम बनाए जाने पर जो प्रतिक्रिया दी थी, वे सभी भलिभांति जानते हैं। ऐसे में आरसीपी सिंह को लेकर सुर्खियों में रही जदयू के सांसद ने अगले चुनाव में फिर से नीतीश कुमार को सीएम बनाने और इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयारी करने की बात कर दी है।

बसंतपुर स्थित प्रखंड जद यू कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद दिलेश्वर कामैत ने कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं की ओर से भी पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक पार्टी से आमलोगों को जोड़ कर संगठन को मजबूती प्रदान कर पुन: अगले विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाना है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टी की ओर से संगठन के प्रत्येक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं ताकि संगठन के लिए कार्य कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल हमेशा ऊंचा बना रहे।

पूर्व विधायक लखन ठाकुर ने कहा कि पार्टी को मजबूत कार्यकर्ता बनाते हैं। जद यू के कार्यकर्ता जितना आमलोगों को पार्टी से जोड़ेंगे दल को उतनी ही मजबूती मिलेगी। प्रदेश सचिव अमर कुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला महासचिव सुजीत कुमार मिश्रा ने कार्यकर्ताओं द्वारा दल की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
मंच संचालन करते हुए जद यू प्रखंड अध्यक्ष अनिल खैरवार, मंटू, ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी के निर्देश के अनुपालन के लिए तत्पर हैं। वे पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रम को आमलोगों तक पहुंचाने में जुटे हैं।
मौके पर हरेराम झा, एस मोहिउद्दीन, विनोद महतो, गीता देवी, बालकृष्ण यादव बाली, विष्णुदेव पोद्दार, खुर्शीद आलम, सरिता देवी, योगेंद्र मेहता, विक्रम राउत, अजय आनंद, जुड़ी मुखिया, सुरेंद्र ठाकुर, श्याम मंडल, अजय कुमार मुखिया, राम प्रसाद मेहता, ओम प्रकाश मेहता, गोपाल मंडल, अर्जुन सोनी, किशोर ठाकुर, रामप्रकाश मेहता, संतोष यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।