जैसे-जैसे मोकामा, गोपालगंज उप चुनाव नजदीक आ रहा है। उस चुनाव के लिए प्रचार धीरे-धीरे अपने तेज पर पहुंच रहा है। पूरा बीजेपी बिहार कुनबा पूरे दमखम से गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव के लिए जोर लगा रहे हैं। साथ ही महागठबंधन की ओर से ही तमाम बड़े चेहरे अब धीरे-धीरे मैदान में उतरने लगे हैं। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के बाद अब बिहार के मुखिया नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ही मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेज करने जा रहे हैं। हालांकि सबकी नजर मोकामा पर है जहां CM नीतीश आरजेडी प्रत्याशी नीलम देवी के लिए वोट मांगेंगे। अनंत सिंह जो कि राजद प्रत्याशी नीलम देवी के पति हैं वह पहले जदयू में ही थे। इसलिए यह कहा जा सकता है कि पुराने साथी अब करीब आ रहे हैं। छोटे सरकार के ओहदे से नवाजे जाने वाले अनंत सिंह और नीतीश कुमार की अदावत जगजाहिर है।

नीलम देवी के लिए ललन सिंह भी मांग चुके हैं वोट ।
सीएम नीतीश और तेजस्वी से पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर के वर्तमान सांसद ललन सिंह भी नीलम देवी के लिए वोट मांग रहे हैं। ललन सिंह के द्वारा नीलम देवी के लिए वोट मांगने पर बिहार बीजेपी ने जमकर हमला बोला। पत्रकारों से बात करते हुए बिहार बीजेपी ने ललन सिंह के पुराने बयानों की याद दिलाई जिसमें उन्होंने कहा क
बीजेपी के हमले का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि मोकामा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की उम्मीदवार एक महिला है इसीलिए ललन सिंह उनके लिए वोट मांग रहे हैं। ललन सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी अगर यहां 80 स्टार प्रचारक भी उतार दे तो उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि पूरा मोकामा की जनता महागठबंधन के पक्ष में ही है। आगे ललन सिंह ने कहा कि रिजल्ट के दिन पिछला रिकॉर्ड टूटेगा और नीलम देवी भारी मतों से विजयी होंगी।
अनंत सिंह और जिस कुमार में अदावत
महागठबंधन में मोकामा से आरजेडी के पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को टिकट दिया है। अरुण सिंह कभी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से विधायक हुआ करते थे उसके पश्चात से वह निर्दलीय चुनकर विधायक बने। लेकिन बाद में दोनों के बीच लगातार दूरियां बढ़ती गई। 2019 के लोकसभा चुनाव में ललन सिंह के खिलाफ भी मुंगेर से आनंद सिंह की पत्नी नीलम देवी को ही कांग्रेसी उम्मीदवार बनाया था। नीलम देवी अनंत सिंह के जेल जाने के बाद यह कहा था कि नीतीश कुमार पर साजिश के तहत अनन्त सिंह को जेल भिजवाने का आरोप है।

महागठबंधन के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन चुकी है मोकामा विधानसभा उपचुनाव
मोकामा विधानसभा हमेशा से बिहार के लिए एक हॉट सीट मानी जाती है। पिछले कई बार से अनंत सिंह की धाक रही है इस सीट पर। मोकामा विधानसभा उपचुनाव इसलिए अनंत सिंह के साथ साथ महागठबंधन के लिए भी प्रतिष्ठा का सीट बन चुका है। अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त होने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। महागठबंधन ने यहां से अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह को टिकट दिया है। नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने के बाद चुनाव पहली बार हो रहा है इसलिए महागठबंधन के लिए और नीतीश कुमार के लिए यह सीट जितना जरूरी है। नीलम देवी के विपरीत में बीजेपी से सोनम देवी मुकाबले में है। सोनम देवी को बाहुबली सुरजभान सिंह का फुल सपोर्ट है बाहुबली सूरजभान सिंह के नजदीक माने जाते हैं। सोनम देवी के पति ललन सिंह सूरजभान सिंह के काफी करीब माने जाते हैं। 3 नवंबर को है मोकामा में उपचुनाव।