इंग्लैंड के युवती का दिल आगरा के रहने वाले एक लड़के पर आ गया। इसके बाद युवती हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके भारत आकर हिंदू रीति रिवाज से आगरा के लड़के से शादी कर ली। दोनों 3 साल पहले एक दूसरे के संपर्क में आए थे। शादी करने के बाद युवती ने जानवरों का दूध निकालने से लेकर गोबर उठाने तक में भी परहेज ना करने की बात कही।

इन दिनों उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई एक अनोखी शादी सुर्खियों में है। यहां इंग्लैंड की एक गोरी मैम आगरा जिले के लड़के के साथ सात फेरा ली। दोनों की मुलाकात 3 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गया और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इसके बाद गोरी मेम ने शादी के बंधन में बंधने की मंशा जाहिर की और ईश्वर को साक्षी मानकर यह कसम खाएगी हर हाल में वह अपने इस रिलेशनशिप को शादी में बदलेगी।

आगरा के बमरौली कटारा गाड़े के नगला गांव निवासी पालेंद्र सिंह (उम्र 28 साल) जिले की एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर तैनात है। कॉमेडी पहले लहर में व सोशल मीडिया पर पॉडकास्ट शेयर किया करते थे। जो कि धार्मिक मामलों पर होता था। इसी दौरान वह इंग्लैंड की हैना हॉबिट, जो कि पेशे से एक नर्स हैं के संपर्क में आ गए। धीरे-धीरे दोनों के बीच लंबी बातचीत होने लगी और दोनों अच्छे दोस्त हो गए। धीरे-धीरे बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी

पालेंद्र ने बताया कि 3 साल के अफेयर के बाद हम दोनों ने आपसी समन्वय और दोनों परिवार की सहमति के बाद एक दूसरे से शादी करने का निर्णय लिया। गांव के मंदिर में ही हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की। इस दौरान पूरे गांव ने नव दंपत्ति को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।

जानवरों के दूध निकालने में भी नहीं है परहेज

हैना ने आगे बताया कि उन्हें भारतीय रीति रिवाज बहुत ही ज्यादा पसंद है। शादी के बाद हिंदी सीखने की पूरी कोशिश करने की बात भी कही, उसके बाद उन्होंने यह कहा कि भारतीय संस्कृति में वह खुद को ढालने के लिए पूरी प्रयास करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड और यहां के माहौल में बहुत ज्यादा अंतर है। उन्होंने यह भी कहा कि नई चीजों को सीखना उन्हें बहुत अच्छा लगता है और अगर मौका मिला तो वह गाय का गोबर उठाने से लेकर जानवरों के दूध निकालने में भी परहेज नहीं करेंगी। पालेंद्र के परिवार में एक बड़ा भाई, छोटी बहन और मां बाप हैं। पिता किसान और मां गृहिणी है, बड़ा भाई पोलैंड में नौकरी करता है।

मां है शादी को लेकर खुश

पालेंद्र की मां सुभद्रा देवी बताती हैं कि वह दोनों की शादी से बहुत खुश है। सुभद्रा देवी ने यह भी बताया कि उनकी बहू हैना उनका बहुत सम्मान करती है। उसको हिंदी नहीं आती है लेकिन वह हमेशा यह कोशिश करती है कि वह बातों को समझे। आगे पालेंद्र की मां ने यह भी बताया कि शादी को लेकर पूरे गांव में को कौतूहल का माहौल है और लोगों का यह कहना है कि गांव में विदेशी दुल्हन आई है।