हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से सभी अड़चनें खत्म होती हैं और व्यक्ति को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो उसे शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने से विशेष फल मिलता है और घर में खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन किन उपायों को करने से बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा।

–  शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आरती करते वक्त आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप सबसे पहले चार कपूर और दो लौंग लें। इसके बाद कपूर को जलाकर लौंग उसपर रख दें। इसके बाद मां लक्ष्मी की आरती करे। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और घर में सुख शांति बनी रहती है। इस आसान से उपाय से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होकर व्यक्ति पर अपनी विशेष कृपा करती है।

– मां की विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आप शुक्रवार के व्रत भी रख सकते हैं। व्रत रखने के साथ ही खीर से मां लक्ष्मी को भोग लगाएं फिर 6 वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को खीर का प्रसाद बांट दें। इसी के साथ आप कन्याओं को फलों का दान भी दे सकते हैं। यह उपाय आपको लगातार 21 दिनों तक करना है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं साथ ही कर्ज से मुक्ति भी मिलती है।

– शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के पूजन में कमल या गुलाब के फूल अर्पित करें। मां लक्ष्मी को ये फूल बहुत प्रिय हैं। मां लक्ष्मी के पूजन के वक्त अपने हाथों से माता के चरणों में कमल या गुलाब के फूल अर्पित करें। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। साथ ही व्यक्ति की तरक्की के योग भी बनते हैं।

– यदि कोई व्यक्ति धन की समस्या से जूझ रहा है तो उसे हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योति जलाएं। 11 दिन के बाद 11 कन्याओं को भोजन कराए। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है और व्यक्ति के पास धन की कमी नहीं रहती है।

– इसके अलावा हर शुक्रवार को शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है साथ ही ऐसे व्यक्ति पर अपनी विशेष कृपा भी बरसाती हैं। इस उपाय को करने से आप धन संबंधी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। धन की प्राप्ति के लिए हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद रंग के मिष्ठान का भोग जरूर लगाएं। मां लक्ष्मी को सफेद रंग के मिष्ठान बहुत पसंद हैं।