बिहार की बेटी ने नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। बिहार की रहने वाली संचिता बसु साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर चुकी है। वो मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। उनकी फिल्म का नाम, ‘फर्स्ट डे-फर्स्ट शो’ है। फिल्म साउथ के सिनेमाघरों समेत अमेरिका के शिकागो न्यूयार्क, बर्मिंघम में भी रिलीज हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार टिक-टाक से अपनी पहचान बनाकर लोगों की चहेती बनी संचिता का घर बिहार और सहरसा जिले में है। अब वे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने को तैयार हैं। उनकी फिल्म का प्रमोशन सुपरस्टार चिरंजीवी ने किया था। लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म के सभी गाने हिट रहे हैं। वहीं लोगों ने पहले दिन इसे खूब पसंद किया है। तेलगु फिल्म कर अब संचिता तमिल फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं। 24 मार्च 2004 को भागलपुर में जन्मी संचिता मूल रूप से सहरसा के सलखुआ की रहने वाली हैं। बचपन से भागलपुर में रहना हुआ था।

फिलहाल, वो माउंट कार्मेल में 12वीं की छात्रा हैं। 2019 में संचिता ने टिक-टाक मे शार्ट वीडियो बनाना शुरू किया। जिसके बाद उसके फैन फालोइंग बढ़ती गई। टिक-टाक से स्टार बनी बिहार की इस लड़की ने इसके बैन होते ही अन्य इंटरनेट मीडिया ऐप पर अपनी एक्टिंग के बदौलत अच्छी खासी पहचान बना ली। बिहार ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग संचिता को पसंद करने लगे। लोगों को संचिता की सादगी भरे वीडियो काफी पसंद आए।

बता दे , संचिता के सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वे साउथ फिल्में कर रही हैं। यहां तक पहुंचने में उसकी मां बीना राय ने उनका खूब साथ दिया। शुरुआती दौर में, उनकी मां ही वीडियो और रील्स बनाती थी, वे आज भी संचिता का बाखूबी साथ दे रही हैं। कहा जा रहा कि संचिता जल्द विजय देवरकोंडा के साथ भी फिल्म में नजर आ सकती है।